सवाई नत्थू सिंह स्मृति संस्थान के तत्वाधान में राव टोडरमल संस्थापक पैंतालीसा की भव्य मूर्ति का अनावरण कल

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर भी आएंगे

Sep 26, 2023 - 17:32
 0
सवाई नत्थू सिंह स्मृति संस्थान के तत्वाधान में राव टोडरमल  संस्थापक पैंतालीसा की भव्य मूर्ति का अनावरण कल

श्री कृष्ण गौशाला में होगा मूर्ति का अनावरण

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में श्री कृष्ण गौशाला परिसर में कल सवाई नत्थू सिंह स्मृति संस्थान के तत्वाधान में राव टोडरमल संस्थापक पैंतालीसा की भव्य मूर्ति का अनावरण कल दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा l मूर्ति अनावरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं l कार्यक्रम के आयोजन करता सुबह नत्थू सिंह स्मृति संस्थान के अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत उपाध्यक्ष प्रेम कंवर सत्यजीत सिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह शेखावत सचिव कुबेर सिंह शेखावत संरक्षण हरनाथ सिंह शेखावत एवं हनुमान सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आज होने वाले मूर्ति अनावरण में कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह शाहपुरा करेंगे l जबकि मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राठौड़ नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा एवं महेंद्र प्रताप पुरी महाराज तारातारा मठ बाड़मेर, व  प्रेम सिंह बाजोर पूर्व मंत्री एवं राजेंद्र सिंह गुढा विधायक उदयपुरवाटी होंगे l जबकि विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह बेण्याकाबास ,महावीर सिंह सरवड़ी संयोजक प्रताप फाउंडेशन , जालिम सिंह सरक्षक भवानी निकेतन संस्थान जयपुर ,राम सिंह राजावत अध्यक्ष राजपूत सभा जयपुर ,शिवपाल सिंह नांगल अध्यक्ष श्री भवानी निकेतन संस्थान जयपुर, सरवन सिंह बगड़ी उपाध्यक्ष भाजपा जयपुर ,राजेंद्र सिंह शेखावत ( I A S) कर्नल शौकत झआझओत संयोजक कायमखानी महासभा राजस्थान  होंगे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................