भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की पुण्यतिथि
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल उदयपुरवाटी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में पूर्व महामंत्री जबर सिंह शेखावत के सानिध्य में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई | कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे पुष्पांजलि अर्पित किया बुथ अध्यक्ष चोरू राम सैनी ने मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला l इस अवसर पर महामंत्री वीरेंद्र सिंह शेखावत,,अशोक कुमार ,,उपाध्यक्ष विनोद कुमावत, मीडिया प्रमुख प्रदीप कुमार सैनी, बूथ अध्यक्ष गोपाल टेलर, दीनदयाल चायल, नफीस कुरेशी, राकेश कुमावत, सुभाष सैनी, गिरधारी लाल सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे l

