योगेश कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग भरतपुर संभाग भरतपुर को पितृ शोक

Sep 28, 2023 - 20:03
Sep 29, 2023 - 09:22
 0
योगेश कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग भरतपुर संभाग भरतपुर को पितृ शोक

भरतपुर ...,..योगेश कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक उद्यान भरतपुर संभाग के पिताजी भूदेव प्रसाद शर्मा का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

भूदेव प्रसाद शर्मा एक वरिष्ठ समाजसेवी थे और क्षेत्र में उनको सामाजिक तथा गरीबों की सेवा करने के लिए पहचाना जाता था। शर्मा के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और गांव तथा आस-पास के लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े, साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने लगे।

शर्मा द्वारा नियमित रूप से प्रति वर्ष गरीबों को कंबल वितरण, गर्मियों में जल सेवा के लिए प्याऊ लगवाना, स्कूलों में गेट बनवाना, गरीबों की समय समय पर आर्थिक मदद करना , यात्रियों के लिए विश्राम स्थलों का निर्माण कराना, स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर मिष्ठान वितरण, स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी मेज भेंट करना इत्यादि की व्यवस्था करने के कार्य करवाए जाते रहे थे। 

गांव तथा क्षेत्र के लोगों ने शर्मा की अंतिम यात्रा ढोल नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ निकाली गई। शर्मा की अंतिम यात्रा में सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों शामिल हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow