नैमिषारण्य स्थित देवपुरी मंदिर में मनाई गई जगदाचार्य स्वामी विवेकानंद सरस्वती की पुण्यतिथि, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

Oct 7, 2026 - 17:24
 0
नैमिषारण्य स्थित देवपुरी मंदिर में मनाई गई जगदाचार्य स्वामी विवेकानंद सरस्वती की पुण्यतिथि, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

अलवर / अनिल कुमार गुप्ता

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं प्राचीन देवपुरी मंदिर में पूज्य गुरुदेव भगवान स्वामी नारदानंद सरस्वती के पट्टशिष्य, अध्यात्म विद्यापीठ के संरक्षक एवं स्वामी नारदानंद आश्रम के द्वितीय जगदाचार्य श्री स्वामी विवेकानंद सरस्वती जी महाराज की पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई।

समाधि स्थल पर प्रसाद वितरण और भंडारा

इस पावन अवसर पर पंडित हर्षित ने बताया कि स्वामी जी की समाधि स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने गुरु महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................