वैर राजकीय महाविद्यालय में 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' का आयोजन, विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

Oct 7, 2026 - 17:05
 0
वैर राजकीय महाविद्यालय में 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' का आयोजन, विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

वैर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय

विकसित भारत एवं जन सेवा अभियान @2047 के अंतर्गत बुधवार को राजकीय महाविद्यालय वैर, भरतपुर में 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रति जागरूकता पैदा करना था।

छात्राओं ने थामे सेवा ज्योति कलश

कलश यात्रा के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने सिर पर सुसज्जित सेवा ज्योति कलश धारण कर अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के मार्ग में विद्यार्थियों ने सेवा, आपसी सहयोग और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरक नारे लगाए और संदेश प्रसारित किए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और उनका उत्साह देखते ही बनता था।

राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य बनवारी लाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सेवा भावना को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य के साथ-साथ सहायक आचार्य भूपेंद्र सिंह, रामप्रसाद एवं गौतम कुमार मीणा सहित महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................