हरियाणा दौरे पर पहुँची महाराजा जवाहर सिंह स्मारक समिति, शिक्षाविद डॉ. फौजदार के संस्थानों का किया अवलोकन

Oct 7, 2026 - 17:02
 0
हरियाणा दौरे पर पहुँची महाराजा जवाहर सिंह स्मारक समिति, शिक्षाविद डॉ. फौजदार के संस्थानों का किया अवलोकन

भरतपुर / विष्णु मित्तल

महाराजा जवाहर सिंह स्मारक समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिष्ठित शिक्षाविद, व्यवसायी एवं इंडियन पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार के विशेष आमंत्रण पर हरियाणा का दौरा किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज और गुरुग्राम (फरुखनगर) के वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट का बारीकी से अवलोकन किया।

समिति के अध्यक्ष देवी सिंह कुंतल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार और उनके पुत्र कुंवर रोहन सिंह ने पारंपरिक रूप से साफा पहनाकर और मालाएं भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके जवाब में समिति के सदस्यों ने भी डॉ. फौजदार और रोहन सिंह का गर्मजोशी से सम्मान किया।

शिक्षा और खेल में योगदान की सराहना

दौरे के दौरान महाराजा जवाहर सिंह स्मारक समिति के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा की अलख जगा रहे डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार की उपलब्धियों का भरतपुर सहित संपूर्ण ब्रज प्रदेश के युवाओं और नागरिकों को भरपूर लाभ मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि डॉ. फौजदार के नेतृत्व में हाल ही में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।

जन्मभूमि के विकास का संकल्प

इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार ने भावुक होते हुए कहा कि भरतपुर उनकी जन्मभूमि है और वे अपनी माटी के विकास के लिए हमेशा तन, मन और धन से पूरी तरह समर्पित हैं।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से शामिल चेहरे

दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष देवी सिंह कुंतल, पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर सरदार सिंह, महासचिव सुधीरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष जल सिंह फौजदार, बचन सिंह तमरौली, ओमप्रकाश सोगरवाल, थान सिंह सोलंकी, हीरा सिंह आर्य, विनोद कुंतल, बहादुर सिंह और एससी वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................