भाजपा प्रत्याशी शैलेश सिंह ने दाखिल किया अपना नामांकन पत्र

Nov 2, 2023 - 18:49
Nov 2, 2023 - 21:39
 0
भाजपा प्रत्याशी शैलेश सिंह ने दाखिल किया अपना नामांकन पत्र

डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेश सिंह ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी डॉ रवि गोयल को विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन सौंपा। भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेश सिंह ने मुहूर्त के हिसाब से दोपहर 12:25 पर नामांकन भरा। इस दौरान शैलेश सिंह के साथ भाजपा के नेता ठाकुर अरुण सिंह प्रदेश प्रभारी एवं कुलदीप चहल मौजूद रहे l नामांकन के बाद डॉ. शैलेश सिंह अपने समर्थकों की भारी भीड़ के बीच लक्ष्मण मंदिर पहुंचे। गौरतलब है कि राजस्थान में नामांकन जमा कराने की आखिरी तिथि 6 नवंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 7 नवंबर और नाम वापसी 9 नवंबर तक होगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 25 नवंबर को मतदान के बाद 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। इस बार मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रखा गया है। 6 नवंबर तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow