संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने किया अंत्योदय संबल शिविरों का निरीक्षण पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे - संभागीय आयुक्त

कोई भी नागरिक शिविरों से निराश नहीं लौटे - जिला कलक्टर

Jun 24, 2025 - 14:40
 0
संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने किया अंत्योदय संबल शिविरों का निरीक्षण पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे - संभागीय आयुक्त

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी एवं जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर मौके पर सभी विभागों को पात्रजनों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। 
संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने उच्चैन ब्लॉक के ग्राम पंचायत फतेहपुर में एवं सेवर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जघीना में शिविर का निरीक्षण कर विभागवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागांे को निर्देश दिये कि शिविर में आया हुआ कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटे। संभागीय आयुक्त ने कहा कि किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पशुओं में टीकाकरण, राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये शिविर से पूर्व प्रचार-प्रसार कर मौके पर लाभान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शिविर में शामिल सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि ग्राम पंचायत का कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। 
जिला कलक्टर ने कहा कि अधिकारी आवश्यकता पडने पर प्री कैम्प आयोजित कर योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर शिविर के दौरान लाभान्वित करें। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम को ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक आपसी सहमति से खाते विभाजन कराने, रास्तों से अतिक्रमण हटवाने, नामांतकरण व सीमाज्ञान के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को गलघोंटू व लंगडा बुखार के टीके लगाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें, प्रत्येक पशुपालक को जानकारी देकर टीकाकरण करें। उन्होंने पंचायत राज विभाग को सामाजिक सुरक्षा के तहत सभी प्रकार की पेंशनों का सत्यापन करने, पात्रजनों को स्वामित्व का पट्टा जारी करने एवं विभागीय योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिये। उन्होंने जलदाय विभाग को गांवों में जलाशयों की सफाई कराने, लीकेज ठीक करने, विद्युत निगम को ढीले तार ठीक करते हुये विद्युत समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। 
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, उपखण्ड अधिकारी उच्चैन भारती गुप्ता, उपखण्ड अधिकारी भरतपुर राजीव शर्मा, एसीईओ विनय मित्र, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर, अधीक्षण अभियंता जलदाय नरेन्द्र वर्मा, विद्युत रामहेत मीना, संयुक्त निदेशक पशुपालन खुशीराम मीणा सहित संबंधित विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
फतेहपुर शिविर में पंचायत राज विभाग द्वारा 25 पेंशनों का सत्यापन करते हुये एक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया । शिविर में एक पट्टा जारी किया, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में तीन परिवारों का सत्यापन किया गया। जलदाय विभाग द्वारा उच्च जलाशय की सफाई करवाई गई तथा दो लीकेज ठीक कराए गए। राजस्व विभाग द्वारा आपसी सहमति से पांच विभाजन किए गए एवं 10 नामांकन खोले गए तथा एक रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया। शिवर में दो सीमा ज्ञान तथा एक पत्थर गढी कराई गई, 10 जाति प्रमाण पत्र व 10 मूल निवास पत्र जारी किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा की 10 पेंशनों का सत्यापन किया गया, पशुपालन विभाग द्वारा 165 पशुओं की जांच की गई तथा 600 पशुओं के गलघोंटू व लंगड़ा बुखार के टीके लगाये गये। 
जघीना शिविर में सीमाज्ञान के 5, खाता विभाजन के 5, तीन रास्तों के प्रकरण, चार आपसी सहमति से बटवारे प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शिविर में 4 राजकीय भवनों के लिये भूमि आरक्षित की गई, पंचायत राज विभाग द्वारा 122 स्वामित्व के पट्टे जारी किये गये। विद्युत निगम द्वारा 6 स्थानों पर ढीले तार ठीक किये गये, जलदाय विभाग द्वारा 15 लीकेज ठीक किये गये। शिविर में कृषि विभाग द्वारा 40 मृदा नमूनों की जांच कर 5 मृदाकार्ड जारी किये गये। चिकित्सा विभाग द्वारा 7 व्यक्तियों की टीवी स्क्रीनिंग की गई, पशुपालन विभाग द्वारा 480 पशुओं को टीकाकरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 91 पेंशनर्स का सत्यापन किया गया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................