भरतपुर में संभाग स्तरीय पालनहार आवासीय छात्रावास के लिए आवेदन आमंत्रित: 50 आवासीय क्षमता के भवन हेतु 9 अक्टूबर तक करें संपर्क
भरतपुर: 50 आवासीय क्षमता के पालनहार आवासीय छात्रावास भवन हेतु 9 अक्टूबर तक करें संपर्क, सामाजिक न्याय विभाग ने मांगे आवेदन
भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय
राज्य सरकार की बजट घोषणा संख्या-55 की अनुपालना में भरतपुर जिला मुख्यालय पर संभाग स्तरीय पालनहार आवासीय छात्रावास (हाफ वे होम) का संचालन किया जाना है। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
किराए पर भवन उपलब्ध कराने की अपील
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मनोज आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि बजट घोषणा के तहत 50 आवासीय क्षमता के छात्रावास का संचालन किया जाना है। इसके लिए एक उपयुक्त भवन किराए पर लिया जाना है।
जो भी इच्छुक भवन मालिक 50 आवासीय क्षमता का भवन किराए पर उपलब्ध करवाना चाहते हैं, वे आगामी 9 अक्टूबर तक अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक कलेक्ट्रेट स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कमरा नंबर 31 में पहुंचकर अपना प्रार्थना पत्र और प्रस्ताव जमा करा सकते हैं।

