लैंगिक उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल सप्ताह के तहत आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

Dec 8, 2023 - 16:42
Dec 8, 2023 - 17:58
 0
लैंगिक उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल सप्ताह के तहत आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित
फ़ोटो/कार्यशाला में उपस्थित साथिन व काउन्सलर

राजगढ़ :- महिला अधिकारिता विभाग की ओर से लैंगिक उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल सप्ताह में  पुलिस थाना राजगढ़ में साथिनो व महिला सुरक्षा एंव सलाह केंद्र की काउन्सलर की आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।आमुखीकरण में पंचायत समिति की ग्राम साथिनो ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी व थानाधिकारी रामजीलाल मीणा ने महिला सुरक्षा अधिनियम से संबंधित जानकारी दी। एमएस काउन्सलर उषा व किरण जोशी ने बताया की अधिनियम का मुख्य उद्देश्य औपचारिक एवं अनौपचारिक कार्य स्थलों पर महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न रहित वातावरण प्रदान करना है। इस अधिनियम के तहत कार्य स्थलों पर आंतरिक समितियां का गठन किया जाता है। जो लैंगिक उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने का काम करती है। आमुखीकरण में साथियों को ग्राम पंचायत क्षेत्र में महिलाओं को लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, विभिन्न महिला कानून के प्रति जागरूक करने के संबंध में प्रेरित किया गया। एसएचओ रामजीलाल मीणा ने बताया कि आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओ को अधिनियम की जानकारी दिया जाना है। राजगढ़ थाने में महिला सुरक्षा एंव सलाह केंद्र की काउन्सलर उषा व किरण जोशी ने  लैंगिक उत्पीड़न कार्यशाला आयोजित करवाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow