मौसमी बीमारियों के कारण डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ को नहीं मिलेगी छुट्टी, सीएमएचओ ने जारी किए आदेश

Sep 11, 2025 - 14:40
 0
मौसमी बीमारियों के कारण डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ को नहीं मिलेगी छुट्टी, सीएमएचओ ने जारी किए आदेश

अलवर (कमलेश जैन) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष जिले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण मौसमी बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू, चिंकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों (VBDS) के प्रसार की आशंका भी बढ जाती है। ऐसे में उन्होंने बताया कि उपरोक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये जिले के समस्त चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश जिला एवं ब्लॉक स्तर से स्वीकृत नहीं किये जावें तथा ना ही कोई अधिकारी एवं कर्मचारी बिना सक्षम स्तर की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडेंगे। अवकाश स्वीकृति हेतु आवेदन निदेशालय को प्रेषित किये जावें, तथा सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त होने पर ही अवकाश स्वीकृत किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारियों को देखते हुये आगामी समय में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जिला, ब्लॉक एवं सेक्टर स्तरों का सघन निरीक्षण किया जायेगा। इस दौरान कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................