गोविंदगढ़ में कल श्री श्याम वंदना महोत्सव:कई कलाकार देंगे प्रस्तुति, भूमि और झंडा पूजन हुआ

Apr 13, 2026 - 17:36
 0
गोविंदगढ़ में कल श्री श्याम वंदना महोत्सव:कई कलाकार देंगे प्रस्तुति, भूमि और झंडा पूजन हुआ

अलवर जिले के गोविंदगढ़ में 14 अप्रैल को चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम बिहारी मित्र मंडल और समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से ये कार्यक्रम हर्ष टी टी कॉलेज के पास सीकरी बाईपास रोड पर होगा। महोत्सव मंगलवार शाम 7:15 बजे से शुरू होगा।

मंडल अध्यक्ष प्रतीक अरोड़ा ने बताया कि महोत्सव से पूर्व सीकरी बाईपास स्थित विधायक फार्म हाउस पर भूमि पूजन और झंडा पूजन किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश को निमंत्रण पत्र देकर महोत्सव में आमंत्रित किया गया।

रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने श्री श्याम बिहारी मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में कुंज बिहारी हरिदास (श्री धाम वृंदावन), कनिका ग्रोवर (नीमच), सोनी सिस्टर्स (दिल्ली) और संजय शर्मा (अलवर) जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मंच संचालन ऋषि अग्रवाल (खैरथल) करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है