वीर हनुमान जी सामोद के विकास कार्यों को पूर्ण करवाना प्राथमिकता- पूर्व विधायक रामलाल शर्मा

Dec 21, 2023 - 13:48
 0
वीर हनुमान जी सामोद के विकास कार्यों को पूर्ण करवाना प्राथमिकता- पूर्व विधायक रामलाल शर्मा

चौमूं / जयपुर ( राजेश कुमार जांगिड़ )-  जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने श्री वीर हनुमान मंदिर पहुँचकर मंदिर के आगामी विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर अधिकारियों के साथ मंदिर के ओर अधिक आधारभूत विकास एवं भक्तों के लिए सुविधाओं के विस्तार की कार्य योजना बनाने की चर्चा की।

गोरतलब है कि हाल ही में सामोद के वीर हनुमान मंदिर के विकास को लेकर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त जोगाराम से मुलाक़ात की थी तब आयुक्त जोगाराम ने गुरुवार को जेडीए की टीम मौके भेजने की बात कहकर निरीक्षण के पश्चात् विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने की बात कही थी। गुरुवार को पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सामोद वीर हनुमान मंदिर में जेडीए अधिकारियों के साथ मोके पर पहुँचकर निरीक्षण किया। वीर हनुमान जी सामोद के प्रवेश द्वार, भोजन शालाए, लाईट, सड़क निर्माण आदि कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा मंदिर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाने शेष है जिन्हें जल्द ही पूर्ण करवाया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है