विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Dec 22, 2023 - 20:21
 0
विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी)

कोटपूतली के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक शिकायत समिति एवं विद्यार्थी संवाद समिति के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति संयोजक अनुभा गुप्ता ने विद्यार्थियों को समिति सदस्यों से परिचित करवाया और बेहिचक अपनी समस्याऐं समिति के समक्ष रखने के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय की छात्रा प्रिया जांखड व श्वेता जोशी ने छात्राओं के समक्ष अपने विचार रखे साथ ही महाविद्यालय के स्वस्थ माहौल की सराहना की। मुख्य वक्ता डॉ. मधु नागर ने विद्यार्थियों को विशाखा गाइड लाईन के बारे में विस्तार से बताया और छात्राओं को अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाने और सक्षमता का विकास करने के लिए प्रोत्साहित किया। समिति सदस्य ज्योति पाठक एवं डॉ. शिवांगी भट्ट ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किये। प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय में छात्राओं को सुरक्षित और निर्भीक वातावरण उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्वता व्यक्त की।कार्यक्रम का संचालन प्रो.भरतलाल मीणा ने किया। शुभलता यादव ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................