ग्राम सेवा शिविर का हुआ आयोजन
मुंडावर (देवराज मीणा)
ग्राम पंचायत माजरी खोला में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। मुंडावर तहसीलदार विवेक कटारिया ने बाल विवाह नहीं करने एवं ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सरपंच अनिल शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी हेमराज, महिला बाल विकास सुपरवाइजर रमाबाई, लीलाराम आशा शर्मा साथिंन सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


