बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में माँ-बेटे सहित तीन जने गम्भीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Dec 23, 2023 - 18:35
 0
बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में माँ-बेटे सहित तीन जने गम्भीर घायल, अस्पताल में भर्ती

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

 लक्ष्मणगढ़ कस्बे के कठूमर रोड़  गोपालपुरा मोड़ के समीप दो बाइकों की शनिवार को हुई आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत में माँ-बेटे सहित तीन जने गंभीर रुप से घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार गोपालपुरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने जबरस्त भिड़ंत हो गई। हादसें में 
इमराना (55) पत्नी ताहिर खान व तालीम (22) पुत्र ताहिर खान निवासीयान उड़कीडल्ला पुलिस थाना कैथवाड़ा जिला भरतपुर तथा नाहर सिंह (35) पुत्र हीरालाल जाट निवासी इरनिया पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ गम्भीर रुप से घायल हो गया। वही हादसें की सूचना पर एएसआई शहजाद खान व 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुची। हादसें में घायल लोगों को उपचार के लिये कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया। जहां नाहर सिंह व तालीम की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वही सूचना पर हैडकानिस्टेबल नरपत सिंह अस्पताल पहुचे ओर मामले की जानकारी ली। गौरतलब है की हादसे की सूचना पर कस्बे के तूफान सिंह बना, सौरभ साहू व विनोद जाटव अस्पताल पहुचे और घायलों की पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। और 
घायलों का उपचार करवाकर अलवर जाने के लिये एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई। वही समाचार लिखे जाने तक इस सम्बंध में कोई मामला दर्ज नही हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................