सड़क किनारे 7- 8 फीट गहरा गड्ढा ले सकता है किसकी जान: प्रशासन को हादसे का इंतजार

Jul 7, 2023 - 18:47
 0
सड़क किनारे 7- 8 फीट गहरा गड्ढा ले सकता है किसकी जान:  प्रशासन को हादसे का इंतजार

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ महेंद्र अवस्थी)  राजगढ़ कस्बे के लवकुश गार्डन के समीप सड़क किनारे बड़ा गहरा गड्ढा कई वर्षों से खुला पड़ा है। प्रशासन की अनदेखी के चलते यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता। इसकी 7 से 8 फीट गहराई व चौड़ाई को देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना खतरनाक साबित हो सकता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसी के पास लवकुश गार्डन भी है जहाँ शादी विवाह सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित होते है। ऐसे में छोटे बच्चे या विचरण करने वाले पशुओ के लिए यह गढ्ढा हादसे का कारण बन सकता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे साफ है कि संबंधित अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। इस गढ्ढे में नाली व बारिश का पानी भर जाने से  यह खुले हौद के समान है। लोगों ने इसकी शिकायत वर्तमान पार्षद धर्मेंद्र रेबारी से भी की लेकिन उनका भी ध्यान शायद इस ओर नही गया। शिकायत के बाद भी स्थिति वही ढाक के तीन पात वाली नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे इस बड़े गड्ढे के कारण कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। दो मैरिज होम होने के चलते यहां लोगो का आना-जाना अक्सर बना रहता है ऐसे में यह खतरनाक साबित हो सकता है। इससे भी बड़ी बात है कि यहां किसी प्रकार का निर्देश या चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया हुआ जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका रहती है। यदि ऐसे में प्रशासन समय रहते नहीं चेता तो कभी भी यह प्रशासन के लिए परेशानी बन सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................