शादियों की धूम के बीच पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: सामाजिक समारोह में लगाई पर्यावरण संरक्षण पर प्रर्दशनी

जूठन बचाने व नशे की मनुहार रोकने के लिए समर्पित कोशिश पर्यावरण सेवक टीम

Dec 25, 2023 - 18:09
 0
शादियों की धूम के बीच पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल:  सामाजिक समारोह में लगाई पर्यावरण संरक्षण पर प्रर्दशनी

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) धोरीमन्ना:- विवाह समारोह में पर्यावरण संरक्षण व नशे के विरुद्ध जागरूकता को लेकर भव्य प्रदर्शनी लगाकर एक सकारात्मक सोच भरने का प्रयास किया।कोशिश पर्यावरण सेवक टीम सांचौरी-मालाणीके सह-प्रभारी व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने बताया कि टीम अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद खमुराम बिश्नोई के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए पिछले 25 वर्षों से कोशिश कर रही है जिसमें धरती मां को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त धरती अभियान,नशामुक्त अभियान,बेटी बचाओ बेटी बचाओ अभियान,मृत्युभोज मुक्ति अभियान,स्वच्छ भारत अभियान व समारोह में भोजन करते समय जूठन न छोङने हेतु जनजागरूकता अभियान सहित कई समाज सुधार के अभियानों को लेकर निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है इसी सेवा को आगे बढ़ाते हुए रविवार को देसूरिया बिश्नोइयान के भादू परिवार में आयोजित सामाजिक समारोह में दो दिन तक पर्यावरण संरक्षण प्रदर्शनी लगाकर लोगों को वर्तमान में हो रहे पर्यावरण प्रदूषण से अवगत कराने की सफलतम कोशिश की।इसके साथ साथ नशा,प्लास्टिक व जूठन मुक्ति अभियान चलाकर मेहमानों को तांबे के लोटों से जलपान कराया।
टीम के राष्ट्रीय प्रभारी खमुराम बिश्नोई के नेतृत्व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई, जोधपुर पर्यावरण टीम प्रभारी जगराम झीपासनी,भंवरी कालिराणा, एडवोकेट शारदा बिश्नोई,रमेश भादू देसूरिया बिश्नोइयान, कोमल बिश्नोई,राधा बिश्नोई की कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने पर्यावरण संरक्षण प्रर्दशनी लगाई।
प्रदर्शनी में धरती व समाज की सेहत बचाने व जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करने के संदेश दिए गये। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को हटाकर प्राचीन भारतीय संस्कृति के अनुसार ताम्बे के लोटों से जलपान कराया। भोजन करते समय जूठन न छोङने,नशा छोङो,बाल विवाह रोको महाअभियान के तहत 10 हजार से अधिक मेहमानों को जागरूक किया व दुल्हा-दुल्हन को ताम्बे के कलश, कपङे की थैली व पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलवाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................