बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत: छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर लौट रहा सेना का जवान घायल

Dec 27, 2023 - 17:50
 0
बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत: छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर लौट रहा सेना का जवान घायल

खैरथल (हीरालाल भूरानी )
       घर पर छुट्टियां बिताने के बाद वापस ड्यूटी पर लौटते समय एक्सीडेंट में सेना के जवान का एक्सीडेंट हो गया। बाइक के सामने अचानक बुजुर्ग आ गया। हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे हुआ।
      मिली जानकारी के अनुसार आर्मी जवान इन्द्र (35) पुत्र सुखदेव गुर्जर छुट्टी लेकर अपने घर हुसैनपुर आया था। छुट्टियां पूरी होने के बाद जवान इन्द्र को भाई बाइक से खैरथल छोड़ने आ रहा था। इस दौरान खैरथल में पेहल सड़क मार्ग पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास अचानक बुजुर्ग पूर्णचंद्र (50) पुत्र रुड़ाराम अहीर बाइक के सामने आ गया।जो पेहलियों की ढाणी खैरथल का रहने वाला था। ऐसे में बाइक अनकंट्रोल होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में जवान इन्द्र व बुजुर्ग पूर्णचंद्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
      सड़क दुघर्टना में घायल होने की सूचना पर खैरथल थाने के हैड कांस्टेबल नरेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को उपचार के लिए खैरथल सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए अलवर के लिए रैफर कर दिया। अलवर में उपचार के दौरान पूर्णचंद्र की मृत्यु हो गई, जबकि जवान इन्द्र का उपचार जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................