ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नासिक में सम्पन्न समाज सेवा में उत्कृष्ट सफलता व कार्य के लिए माली को किया सम्मानित

Jan 8, 2024 - 17:11
Jan 8, 2024 - 18:04
 0
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नासिक में सम्पन्न समाज सेवा में उत्कृष्ट सफलता व कार्य के लिए माली को किया सम्मानित

भीलवाड़ा (बद्रीलाल माली) ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) नई दिल्ली की त्रैमासिक बैठक महाराष्ट्र के नासिक में औरंगाबाद रोड़ स्थित धन लक्ष्मी बैंकट हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी ने अपने उदबोधन में कहा कि सभी इकाई अपने कर्तव्य का सही रूप से पालन कर रही है। साथ ही सभा में उपस्थित अपार महिलाओं की संख्या से अभिभूत होकर महिलाओं को समाज कार्य मे जिम्मेदारी बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही देश में इस वर्ष होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को भागीदारी बढ़ाने के लिये कमेटी का गठन किया। यह कमेटी इच्छुक कार्यकर्ताओं से बॉयोडाटा लेकर चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी बनवाने में हरसंभव प्रयास करेगी व प्रमुख दलों से माली समाज के लोगों को अधिक से अधिक टिकिट देने की मांग करेगी। कुंभ नगरी में आयोजित त्रैमासिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भीलवाड़ा के माली समाज के अग्रणी नेता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोपाल लाल माली को उल्लेखनीय समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता व कार्य के उपलक्ष्य में मोमेंटो व शॉल ओढाकर सम्मान किया।
इस बैठक में कोर कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर दिनेश सैनी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूर्व विधायक कमलेश सैनी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रदीप सैनी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद गहलोत पुष्कर, पी.एम. सैनी, पश्चिमी राज. के प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान सेवाराम दगदी, पूर्वी राज. के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोपाल लाल माली, प्रदेश सह सचिव कैलाश चंद चौहान, उपाध्यक्ष पुखराज दगदी, जावरा म.प्र. के मोहन पटेल, महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष विजय भाऊ, संदीप सैनी, भंवरलाल माली, किशोरी लाल सैनी, रामसिंह, दानाराम गहलोत और पूरे भारत के हर राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्य गणों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है