राम मंदिर अभय धाम बेदाना में विशेष आरती का आयोजन,महिलाओं ने नृत्य एवं संगीत के माध्यम से मनाया राम मंदिर अयोध्या की प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव

Jan 22, 2024 - 20:31
 0
राम मंदिर अभय धाम बेदाना में विशेष आरती का आयोजन,महिलाओं ने नृत्य एवं संगीत के माध्यम से मनाया राम मंदिर अयोध्या की प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव

तखतगढ (बरकत खा)

उम्मेदपुर के निकटवर्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अभय धाम बेदाना के राम मंदिर में अयोध्या के राम मंदिर प्रतिष्ठा के उपलक्ष में दोपहर विशेष आरती कर महिलाओं ने नृत्य एवं संगीत के माध्यम से उत्सव के रूप सेलीब्रेट किया।इस अवसर पर अभयधाम को विशेष फूलों से सजाया एवं रंगीन रोशनी से सम्पूर्ण मंदिर परिसर को सजाया गया।

अभय धाम संस्थान बेदाना के सचिव शंभू सिंह बालोत ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष दशरथ सिंह सेदरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण किया। महिलाओं ने राम नाम के भजन गाकर एवं राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी जैसे गीतों पर नृत्य कर राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की ।इस अवसर पर पुजारी घनश्याम श्रीमाली,अचल सिंह बेदाना, गंगार सिंह बेदाना, मनोहर सिंह बेदाना, छगनलाल मेवाड़ा सहित समस्त बालोत पट्टे की मातृशक्ति सहित राजपूत सिरदार उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................