उत्कृष्ट सेवा के लिए 119 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

Jan 28, 2024 - 07:48
Jan 28, 2024 - 07:54
 0
उत्कृष्ट सेवा के लिए 119 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

भरतपुर ......पुलिस रेंज की ओर से शनिवार को 119 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया ।एडीजी और आईजी रूपिंदर सिंध ने बताया कि पुलिस परेड ग्राउंड में अलंकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रेंज के 24 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से घोषित उत्कृष्ट सेवा पदक और अति उत्कृष्ट सेवा पदकों और 95 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को महानिदेशक पुलिस कोविड डिस्क का वितरण किया गया ।इस मौके पर एसपी मृदुल कच्छावा ,डीआईजी एवं धौलपुर एसपी मनोज कुमार,करौली एसपी ममता गुप्ता ,सवाईमाधोपुर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ,गंगापुर सिटी एसपी राजेश यादव, डीग एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के परिजन शामिल रहे । पुलिस थाना वैर में कार्यरत कानि॰जजवीर सिंह को आईजी भरतपुर द्वारा डीजीपी आपदा सेवा डिस्क 2020 से सम्मानित किया गया।वहीं एएसआई हीरा सिंह ,रामवीर सिंह ,एमटीओ आजाद सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow