यूथ कांग्रेस की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का विधायक ललित यादव के निवास पर भव्य स्वागत
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
यूथ कांग्रेस की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में मुंडावर विधायक ललित यादव के निवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं पूरी यूथ कांग्रेस टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अजय पटेल को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर पूरे राजस्थान में सर्वाधिक मतों से विजयी होने पर विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वहीं गुलशन शर्मा के जिला महासचिव पद पर निर्वाचित होने तथा विधानसभा अध्यक्ष पद पर तन्मय चौधरी सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस की नवनिर्वाचित टीम के साथ कार्यक्रम में अशोक पटेल, भीमराज यादव जिला पार्षद, सतीश यादव , अविराज यादव, चरण दायमा , संपत गुर्जर,श्रवण यादव, राहुल यादव, अंकित यादव, तुषार शर्मा, चरण गुर्जर, हेमंत शर्मा, सचिन चंदेला सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने तथा युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
समारोह में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूलमालाओं एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

