भारतवासियों के दिलों में बसा पीएम मोदी का नाम :- डॉ.पकज सिंह

भाजपा नेता डॉ. पंकज सिंह का कोटपूतली आगमन पर जोरदार स्वागत

Feb 2, 2024 - 19:06
 0
भारतवासियों के दिलों में बसा पीएम मोदी का नाम  :- डॉ.पकज सिंह

ग्राम खेडक़ी वीरभान स्थित भाजपा कार्यालय पर किया दीवार लेखन अभियान का श्री गणे

कोटपूतली (डेस्क) निम्स अस्पताल, चंदवाजी के निदेशक व जयपुर ग्रामीण के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पंकज सिंह शुक्रवार को ग्राम खेडक़ी वीरभान स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। जहाँ वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना की ओर से पूरब मंडल संयोजक इंजी. विक्रम कसाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही भगवान श्रीराम जन्मभूमि का प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिनंदन भी किया। इस मौके पर डॉ. पंकज सिंह ने भाजपा कार्यालय पर पार्टी के दीवार लेखन अभियान का श्री गणेश किया। उन्होंने एक बार फिर से मोदी सरकार का नारा दीवार पर लिखकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ. सिंह ने कहा कि पीएम मोदी आज केवल भारत के प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में वैश्विक नेता के तौर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुकेे है। साथ ही देशवासियों के दिल, दिमाग, मन, मस्तिष्क व जुबान पर केवल प्रधानमंत्री मोदी का नाम है। जिन्होंने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं, लोक कल्याण की नीति, समाज कल्याण के भाव के साथ भारतवासियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर प्रचण्ड बहुमत से एक बार पुन: मोदी सरकार बनेगी। इस दौरान मंडल संयोजक इंजी. विक्रम कसाना समेत नगर मंडल महामंत्री बालकृष्ण सैनी, भूपेन्द्र यादव, युवा मोर्चा के जिला संयोजक कमल कसाना, एड. पुष्कर शर्मा, एड. पंकज शर्मा, हेमराज राहेड़ा, कवि कुमार सिद्धार्थ, धोलाराम गुर्जर, राजाराम जांगल, राकेश कसाना, हव. कमलेश छावड़ी, सुभाष गुर्जर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................