अलावडा में हुआ विशाल गुरमत समागम

Feb 12, 2024 - 13:36
 0
अलावडा में हुआ विशाल गुरमत समागम

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के कस्बा अलावडा में करीब आठ वर्ष बाद हुआ विशाल गुरमत समागम।

यह गुरमत समागम गुरु गोविंदसिंह जी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। जिसमें गुरुद्वारा सिंह सभा को दुल्हन की तरह सजाया गया। और तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन कर आज तीसरे दिन पाठ के भोग के साथ साथ गुरमत समागम का आयोजन किया गया।जिसमें आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में सिक्ख संगत ने भाग लिया। गुरमत समागम में भाग लेने आए दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान, हरजिंदर सिंह धामी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर प्रधान और दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह बब्बर , मनजीत सिंह पूर्व प्रधान गुरुद्वारा कमेटी दिल्ली, रमनदीप सिंह यूथ प्रधान दिल्ली,बीबी रणजीत कौर सदस्य दिल्ली ने गुरमत समागम में आई संगत का धर्म की राह पर चलने के लिए मार्ग दर्शन किया। और खुशी जाहिर करते हुए बताया कि दिल्ली के बाद यंहा के लोग केश धारी लोग सिक्ख धर्म की पालना कर रहे हैं। साथ ही बताया कि आज के समागम के दौरान लगभग एक सौ से अधिक लोगों ने सिक्ख धर्म पालना के लिए अमृत छका।

समागम के दौरान भाई गुरुशरण सिंह हजूरी रागी,भाई अमनदीप सिंह,भाई अमृतपाल सिंह चैन बाला कथा वाचक,भाई गुरशरण सिंह ढाडी जत्था दरबार साहिब,भाई प्रेम सिंह बंधु दिल्ली,भाई हरमीक सिंह अलवर,भाई हरप्रीत सिंह जम्मू द्वारा मौजूद संगत को शब्द कीर्तन और गुरु गोविन्द सिंह जी के जीवनी पर प्रसंग सुनाए।

इस दौरान हुए विशाल अटूट लंगर में बुजुर्ग लोगों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था के साथ ही लंगर सेवा में मालपुर,जूता चप्पल सेवा में गुरु रामदास जत्था बिलासपुर,मेवा युक्त दूध सेवा में जकोपुर,चाय कि सेवा में मुबारिकपुर और जल सेवा में अलावडा़ की प्रबंधक कमेटी और सिक्ख संगत द्वारा ड्यूटी निभाई गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................