अपराधीयो के खिलाफ कार्रवाही से परेशान दो जनो ने पुलिस का  रास्ता रोका,तो करने पडे  गिरफ्तार 

Feb 28, 2024 - 17:14
Feb 28, 2024 - 17:46
 0
अपराधीयो के खिलाफ कार्रवाही से परेशान दो जनो ने पुलिस का  रास्ता रोका,तो करने पडे  गिरफ्तार 

पहाड़ी (डीग)पहाड़ी पुलिस द्वारा एक मुकदमे मेें वाछित गौतस्कर को गिरफ्तारी कर थाने लोटते समय घाटमीका चौराहे पर दो जनो ने रास्ता रोक कर विरोध किया ।तो पुलिस ने शाङ्क्षत भंग मे गिरफ्तार कर लिया है।
       पहाड़ी पुलिस मुकदमा नम्बर69/24में धारा 3,5,8 आरबीए एक्ट का आरोपी शाहरूख पुत्र निन्ना निवासी कठौल की तलाश मे कठोल गांव पहुची जहॉ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे लेकर वापस घाटमीका चौराहे पर पहुची तो दो जने पुलिस की गाडी के आगे आकर खडे हो गये। पुलिस को देख कहने लगे कि पुलिस  रोजना गाडी लेकर रात मे दबिश देते जिससेे हम परेंशान होने की बात कहकर विरोध शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने समझाइस करने का प्रयास किया तो जोर जोर से चिल्लाने लगे। नही मानने पर घाटमीका निवासी मोहब्बत एंव गफफार पुत्र नूर मौहम्मद  को शाङ्क्षत भंग मे गिरफ्तार कर लिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

भगवानदास पहाड़ी ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ