पहाड़ों की तलहटी में फर्जी कॉल सेंटर के जरिया ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

पांच कार्ड, एक स्वाइप मशीन, 15 फर्जी एटीएम कार्ड, 28 फर्जी सिम कार्ड, 6 एंड्राइड फोन, तीन बैंक चेक बुक, एक बैंक पासबुक बरामद

Dec 17, 2023 - 04:14
Dec 17, 2023 - 04:22
 0
पहाड़ों की तलहटी में फर्जी कॉल सेंटर के जरिया ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगो के पहाड़ की तलहटी में चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मार कर पांच कार्ड, एक स्वाइप मशीन, 15 फर्जी एटीएम कार्ड, 28 फर्जी सिम कार्ड, 6 एंड्राइड फोन, तीन बैंक चेक बुक, एक बैंक पासबुक बरामद की हैं वहीं पुलिस ने एक आरोपी को मौके से पकड़ा है। जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को देख फरार हो गया ठगो के मोबाइल फोन में करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन के सक्षम मिले हैं।
पहाड़ी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल दीनदयाल को मुखबिर से सूचना मिली कि घासेड़ा गांव के पहाड़ की तलहटी में ठगो द्वारा कॉल सेंटर चला कर लोगों से ठगी की जा रही है पहाड़ की तलहटी में जाकर गोपनीय तरीके से जांच की तो दो लोग ठगी का कारोबार करते मिले पुलिस ने टीम के द्वारा पहाड़ की तलहटी में घेराबंदी कर ठगी का कार्य कर रहे  अजरू पुत्र याद मोहम्मद निवासी घीसेडा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच कार्ड, एक स्वाइप मशीन, 15 फर्जी एटीएम कार्ड, 28 फर्जी सिम कार्ड, 6 एंड्राइड फोन, तीन बैंक चेक बुक, एक बैंक पासबुक बरामद किए गए।
ठगी के कारोबार में सहयोग करने वाला अन्य साथी पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया पुलिस ने जिसे चिन्हित कर लिया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है