वन विभाग की टीम से ट्रैक्टर मय ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ़्तार

Mar 10, 2024 - 20:19
Mar 11, 2024 - 07:50
 0
वन विभाग की टीम से ट्रैक्टर मय ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ़्तार

महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर राहुल प्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह मीणा, वृत्ताधिकारी वृत भुसावर सीताराम बैरवा के द्वारा स्थाई वारण्टी ईनामी बदमाश एवं असामाजिक तत्व एवं अवैध हथियार तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनक सिंह उ॰नि॰ थानाधिकारी पुलिस थाना वैर द्वारा दिनांक 21.01. 2024 को धारा 143, 353 ,379 आईपीसी व धारा 32,33,41, 42 राजस्थान वन अधिनियम पुलिस थाना वैर में करीब एक महीने से फरार चल रहे वांछित मुलजिम सिरमौर उर्फ चिम्मो पुत्र पेर सिंह जाति गुर्जर उम्र 33 साल निवासी सुहारी पुलिस थाना भुसावर जिला भरतपुर को आज दिनांक 10.03.2024 को गिरफ्तार किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow