जिला शिक्षा अधिकारी ने बालिका विद्यालय मे औचक निरीक्षण, चार अध्यापिकाएं एपीओ

Mar 11, 2024 - 16:42
 0
जिला शिक्षा अधिकारी ने  बालिका विद्यालय मे औचक निरीक्षण, चार अध्यापिकाएं एपीओ

जहाजपुर (आज़ाद नेब) मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अरूणा गारू आज 12.45 पर द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रोपां ब्लॉक जहाजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य विद्यालय में उपस्थिति थे। उनकी विद्यालय में उपस्थिति के बावजूद विद्यालय में कार्यरत ज्योति मेहता, सुमित्रा तिवारी, सुनिता अग्रवाल, कौशल्या मीणा अध्यापिकाएं एक ही कक्ष में भोजन करती हुई पाई गई जबकि उनके कालांश अध्यापन हेतु लगे हुए थे। विद्यार्थी कक्षाओं के बाहर इधर-उधर घूम रहे थे। यह अत्यंत गंभीर एवं खेदजनक तथा अपने राजकीय उत्तरदायित्व निर्वहन का स्पष्ट उल्लंघन है।

इन चारों अध्यापिकाओं को तत्काल प्रभाव से इस विद्यालय से हटा कर मुख्यालय ब्लॉक कार्यालय जहाजपुर में किया गया। संबंधित संस्थाप्रधान इन्हे तत्काल उक्त कार्यालय हेतु कार्यमुक्त कर आगामी दिवस से ही उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु पाबंद कर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जहाजपुर को निर्देशित किया कि इन कार्मिकों के विरूद्व कार्यवाही करना सुनिश्चित कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए गए‌।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................