राजपुरा माली खेड़ा से 29वीं विशाल पदयात्रा रवाना, चारभुजा गढ़बोर के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
गुरला (बद्रीलाल माली)। मेवाड़ के प्रसिद्ध आराध्य देव श्री चारभुजा नाथ के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच राजपुरा माली खेड़ा से 29वीं विशाल पैदल यात्रा पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ रवाना हुई। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस साल भी सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में धर्म ध्वजा थामे चारभुजा गढ़बोर धाम के दर्शन के लिए पैदल निकले।
यात्रा का पड़ाव और दर्शन
- प्रथम दिन: पदयात्रा का पहला रात्रि विश्राम बाडिया माता जी एवं आमेट में रहेगा।
- दूसरा दिन: सभी श्रद्धालु श्री चारभुजा गढ़बोर धाम पहुंचेंगे, जहां भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।
इस धार्मिक यात्रा में हेमराज, दुर्गा लाल, प्रकाश भाई, नारायण, संपर्क गोविंद, निखिल, प्रेम, सूरज, सुनील, प्रियंका, दिया, गुंजन, रामकिशन, दिशा, गौरव, ललिता, मदन, गोविंद, भेरू, देबरिया, नवरत्न माली, अंकित, राजेश, यशु वर्धन, आराध्या और निसान माली सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया जा रहा है।

