अशोका फाउंडेशन का अंधता निवारण महाभियान,30वें शिविर में 154 मरीजों की हुई जांच, 33 नि:शुल्क आपरेशन के लिए चयनित

Mar 19, 2024 - 17:24
 0
अशोका फाउंडेशन का अंधता निवारण महाभियान,30वें  शिविर में 154 मरीजों की हुई जांच, 33 नि:शुल्क आपरेशन के लिए चयनित

 नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
ज्ञानपुरा 19 मार्च। अशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित अंधता निवारण महाभियान के तहत 30वें नि:शुल्क नेत्र रोग जांच व उपचार शिविर का आयोजन 19 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कन्या पाठशाला ज्ञानपुरा में किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. श्रीमती सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन सघन अभियान चलाकर अलवर परिक्षेत्र में अंधता के अंत के लिए महाभियान चला रहा है। इसी कड़ी में यह 30वाँ नि:शुल्क शिविर था।

बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने कहा कि अशोका फाउंडेशन अंधता निवारण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरज जैन ने बताया कि शिविर में 154 मरीजों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गई। इनमें से 33 मरीज जी मोतियाबिंद आपरेशन योग्य पाए गए जिनका आपरेशन जयपुर में नि:शुल्क किया जायेगा। मरीजों को मंगलवार को ही बस द्वारा जयपुर भेजा गया।
शिविर में कैलाश मामोड़िया , कैलाश पाबूवाल, विरेन्द्र गुप्ता, भगवती प्रसाद वैध, सहजात सिंह, बृजमोहन गुप्ता, ओमपाल सिंह, हनुमान सिंह, बाबूलाल जांगिड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है