राजस्थान पंचायती राज प्रकोष्ठ अलवर के जिला संयोजक मनोनीत किए गए निर्मल तिवाड़ी

तिवाड़ी ने भाजपा प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार किया व्यक्त

Mar 22, 2024 - 18:38
Mar 22, 2024 - 18:50
 0
राजस्थान पंचायती राज प्रकोष्ठ अलवर के जिला संयोजक मनोनीत किए गए निर्मल तिवाड़ी

अलवर (रितीक शर्मा)  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार राजस्थान पंचायती राज प्रकोष्ठ अलवर के जिला संयोजक के पद पर निर्मल तिवाड़ी को मनोनीत किया गया।  तिवाड़ी को पद मिलने पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित  भाजपा प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए  खुशहाली की मन में सोच बनाई। तिवाड़ी भाजपा में 1997 से 2005 तक  यूवामोर्चा एवं 2005 से 2016 तक भाजपा देहात मंडल  राजगढ़ अध्यक्ष पद सहित जिलापरिषद पद पर रह चुके, वर्तमान में भाजपा मंडल मालाखेड़ा में प्रभारी के पद पर कार्यरत है, तिवाड़ी ने जनता के हितों को अपनी खुशी समझते हुए जनता के   हितों में नाना प्रकार के कार्यों में भागेदारी निभाई साथ ही कांग्रेस सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन भी किए जिनमें  पांडूपोल हनुमान मंदिर प्रवेश द्वार पर लगने वाले शुल्क से मुक्त कराने में  दिन रात मेहनत कर श्रद्धालुओं को प्रवेश में  नि:शुल्क करवाया। तिवाड़ी भाजपा में रहते हुए सच्ची निष्ठा से कार्य को गति प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे है। तथा धर्मपत्नी सपना तिवाड़ी दो बार जिला पार्षद पद पर रही, भाजपा के कार्यकर्ताओं में  तिवाड़ी के पंचायती राज प्रकोष्ठ अलवर बनने पर खुशी की लहर दौड़ रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................