खाटू जा रहे पदयात्रियों का ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

Mar 27, 2024 - 18:19
 0
खाटू जा रहे पदयात्रियों का ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  ब्राह्मण समाज की ओर से खाटू धाम जा रहे पदयात्रियों का कस्बे में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष रामसिंह शर्मा ने बताया कि किशनगढ़ बास से प्रारंभ हुई पदयात्रा कस्बे में पहुंची। जहां समाज की ओर से पदयात्रियों का स्वागत किया गया। इसके अलावा पदयात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर युवराज शर्मा, प्रेम कौशिक, मोहन लाल शर्मा, युवा अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी, संजय शर्मा,राजू शर्मा, वेदप्रकाश कौशिक, अंकित लाटा, चिराग कौशिक, मुरारी लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इधर, हनुमान चौक पर श्याम सखा मंडल समिति की ओर से भी पदयात्रियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मनोज स्वामी,राजू शर्मा, रोहिताश्व सैन, नरेश शर्मा, योगेश गुप्ता, राजेंद्र, प्रीतम सिंह उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................