अमरनाथ यात्रा की तैयारी तेज: खैरथल से अब तक 72 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, 30 जून को रवाना होगा पहला जत्था

May 1, 2026 - 19:01
 0
अमरनाथ यात्रा की तैयारी तेज: खैरथल से अब तक 72 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, 30 जून को रवाना होगा पहला जत्था

खैरथल (हीरालाल भूरानी)। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए होने वाली पवित्र अमरनाथ गुफा की वार्षिक यात्रा को लेकर खैरथल क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए अब तक खैरथल से 72 श्रद्धालुओं ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करा लिया है।

अनुमान है कि इस बार खैरथल क्षेत्र से 300 से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए जाएंगे। कठिन चढ़ाई और मौसम की चुनौतियों को देखते हुए कई श्रद्धालुओं ने अभी से अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। लोग प्रतिदिन 6 से 8 किलोमीटर पैदल चलकर अपना स्टेमिना बढ़ा रहे हैं ताकि यात्रा सुगम हो सके।

अमरनाथ सेवा मंडल के सदस्य मोहनलाल खंडेलवाल ने बताया कि खैरथल अमरनाथ सेवा मंडल, शाहबाद मारकंडा (करनाल) के सहयोग से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 1 जुलाई से 28 अगस्त तक यात्रा मार्ग पर चार प्रमुख स्थानों पर विशाल भंडारे आयोजित करेगा। ये भंडारे बनिहाल, शेषनाग झील, पंचतरणी और पवित्र गुफा के समीप लगाए जाएंगे, जहाँ यात्रियों को निशुल्क भोजन, जलपान और अन्य आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

  • जत्थों की रवानगी का कार्यक्रम:

सेवा मंडल द्वारा श्रद्धालुओं के प्रस्थान का कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है: जिसमे प्रथम जत्था: 30 जून को रवाना होगा और आगामी जत्थे: 5 जुलाई, 7 जुलाई और 12 जुलाई को जत्थे प्रस्थान करेंगे। पंजीकरण और यात्रा से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए श्रद्धालु अमरनाथ सेवा मंडल के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................