राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चेतन यादव ने जीता ब्रोंज मेडल

Apr 8, 2024 - 12:03
 0
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चेतन यादव ने जीता ब्रोंज मेडल

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलाहेडा के गांव जोधपुरा निवासी चेतन यादव ने हाल ही बिहार में आयोजित हुई 67 वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। चेतन यादव कोटपुतली बहरोड़ जिले की पहली लड़की है जिसने नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता खेल कर ब्रोंज मेडल हासिल किया है। कोलाहेडा सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव ने दूरभाष पर बेटी यादव को बधाई दी है।मेडल हासिल करने पर जोधपुरा गांव में खुशी का माहौल है। चेतन यादव का भाई  सोनू यादव भी राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी है।चेतन यादव ने 1500 मीटर रेस में यह मेडल जीता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................