बानसूर में कानून व्यवस्था को लेकर विधायक और आईजी की महत्वपूर्ण बैठक, त्वरित कार्रवाई का वादा

Jun 27, 2025 - 12:46
 0
बानसूर में कानून व्यवस्था को लेकर विधायक और आईजी की महत्वपूर्ण बैठक, त्वरित कार्रवाई का वादा

  कोटपुटली-बहरोड (भारत कुमार शर्मा)

बानसूर में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर स्थानीय विधायक देवी सिंह जी शेखावत ने जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय पाल लांबा से शुक्रवार को मुलाकात की। इस बैठक में क्षेत्र के प्रमुख आपराधिक मामलों, जैसे सुनील हत्याकांड और निमुचाणा प्रकरण, सहित अन्य लंबित मामलों पर गहन चर्चा हुई। आईजी ने आश्वासन दिया कि इन सभी मामलों के आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विधायक ने बानसूर के थानों में पुलिस जाब्ता बढ़ाने की मांग उठाई, जिस पर आईजी ने सहमति जताते हुए जल्द अमल करने का वादा किया। इसके साथ ही, विधायक ने आईजी से बानसूर सर्किल के थानों का दौरा करने का आग्रह किया ताकि स्थानीय स्तर पर स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन किया जा सके। आईजी ने इस पर भी आश्वासन देकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही। साथ ही, उन्होंने यह भी आश्वस्त किया है  कि वह स्वयं सभी मामलों की जांच और कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं ताकि कार्य में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित हो।

विधायक देवी सिंह शेखावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "बानसूर की जनता की सुरक्षा और शांति हमारी प्राथमिकता है। मैंने आईजी से थानों का दौरा करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। पुलिस प्रशासन ने इसे लागू करने का ठोस वादा किया है, और हमें उम्मीद है कि जल्द ही सकारात्मक परिणाम दिखेंगे।" आईजी के आश्वासनों, थानों के दौरे की संभावना और पुलिस बल में वृद्धि के निर्णय से बानसूर में कानून व्यवस्था में सुधार होगा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................