डकैती के मामले मे 2000 रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गत 15 सालों से हथियार के बल पर डकैती करने के मामले में फरार चल रहा था सुरेश

Apr 11, 2024 - 14:29
Apr 11, 2024 - 14:33
 0
डकैती के मामले मे 2000 रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

भिवाड़ी के शेखपुर अहीर  थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डकैती के मामले में गत दो साल से फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी पुलिस ने बदमाश पर 2000 रुपए का ईनाम घोषित किया था।
थानाधीकारी कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी सुब्बा पुत्र उस्मान मेव निवासी रूपडाका ऊटावड हरियाणा की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर पुलिस की एक टीम गठित की गई। बदमाश के बारे में पुलिस टीम तलाश करते हुए हरियाणा के रूपडाका में पहुंची जहां पर मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश सुब्बा पुत्र उस्मान अपने गांव में आया हुआ है। पुलिस ने गांव में ही पहुंच कर बदमाश सुब्बा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाश को गिरफ्तार कर भिवाड़ी लेकर आई है।
इसी तरह शेखपुरा अहीर थाना पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गत 15 सालों से हथियार के बल पर डकैती करने के मामले में फरार चल रहे आरोपों को भी गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का रहने वाला सुरेश पुत्र घनश्याम बावरिया हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक लूट के मामले में गत 15 सालों से फरार चल रहा था जिसको सूचना मिलने पर जलालपुर से गिरफ्तार कर लिया है। अब इसे आगे की कार्रवाई के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र थाना पुलिस को सौंपा जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................