राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राजस्थान दिवस सप्ताह का आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) शहर के समीप गीता देवी डिग्री महाविद्यालय नांगल-मौजिया, खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राजस्थान दिवस सप्ताह के अन्तर्गत राजस्थान को जाने विषय पर प्रश्नोत्तरी (क्विज) कार्यक्रम हुआ साथ ही राजस्थान की कला एवं संस्कृति पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ० हरगोविन्द सिंह ने राजस्थान की सामाजिक, सांस्कृतिक, व ऐतिहासिक विरासत पर अपने विचार व्यक्त किये। निबन्ध प्रतियोगिता में नितिन कुमार प्रथम, तनिषा द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी गुलशन सैनी, हेमसिंह, सुनील कुमारी, वन्दना व्यास, अशोक शर्मा, सपना, रोशन लाल, ईश्वर सिंह, मदनलाल उपस्थित रहे।