कन्या पूजन के साथ हुआ नवरात्र का समापन

Apr 17, 2024 - 19:10
 0
कन्या पूजन के साथ हुआ नवरात्र का समापन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर)  मां भगवती की साधना का पर्व नवरात्र नवमी के साथ ही आज संपन्न हो गया। भगवती की साधना का पर्व चैत्र नवरात्र नवमी के साथ आज बुधवार को संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने नवमी पर मां के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। नवमी पर घर-घर कन्याओं का पूजन कर भोजन प्रसादी के उपरांत उपहार व दक्षिणा भेंट की गई।
नवरात्र का अंतिम दिन होने के चलते कस्बे के  देवी मंदिर, निकटतम धोलागढ़ देवी मंदिर  आदि सिद्धपीठों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। नवमी के चलते घर-घर कन्या भी पूजी गई। घर में कन्याओं का अभिनंदन कर पूजा-अर्चना की गई। कन्याओं का तिलक कर भोजन ग्रहण करवाने के बाद चुनरी व वस्त्र भेंट किए। श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी साम‌र्थ्य के अनुसार कन्याओं को दक्षिणा दी। कन्याओ के भोजन प्रसादी के बाद घट विसर्जन हुआ। शक्तिपीठ एवं दस महाविद्याओं की प्रतीक कन्याओं को चुन्नी, नारियल भेंट कर स्वयं ग्रहणियों द्वारा अपने हाथ से भोजन कराकर शक्ति पूजन को सार्थकता प्रदान की।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................