स्वामी गोपाल गिरी जी महाराज की 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भक्तों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर लगाया भंडारा
![स्वामी गोपाल गिरी जी महाराज की 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भक्तों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर लगाया भंडारा](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_665c4e2cd5194.jpg)
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
शहर में स्वामी ध्यान गिरी सेवा समिति (रजि) द्वारा गुरु गोपाल गिरी जी महाराज की पुण्यतिथि पर मेन मार्केट में भंडारा प्रसादी एवं मिल्क शेक तथा शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद रोघा ने बताया कि स्वामी गोपाल गिरी जी महाराज की 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वामी ध्यान गिरी सेवा समिति ने मेन मार्केट में हाथ प्रसादी भंडारा तथा मिल्क शेक व शरबत का वितरण किया।
इससे पूर्व सेवा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर तथा गुरु महिमा का पाठ व भजन कीर्तन कर गुरु गोपाल गिरी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गोविंद रोघा, नगर परिषद खैरथल के सभापति हरीश रोघा, पार्षद विनोद वलेचा, राजकुमार लालवानी, संजय गंगवानी,चतर ज्ञानवानी, लाजपत निहलानी,पूरण मंगलानी, दिलीप वलेचा, नंदलाल रामानी, जेठानंद सेजवानी, प्रकाश आड़तानी, महेश खजनानी आदि श्रद्धालुओं के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)