परिवारिक विवाद को लेकर खूनी संघर्ष एक की मौत एक गंभीर घायल

Jun 2, 2024 - 15:59
 0
परिवारिक विवाद को लेकर खूनी संघर्ष एक की मौत एक गंभीर घायल

राजगढ़ (अलवर)
रैणी थाना क्षेत्र में दो भाईयो में पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमे एक युवक की मृत्यु हो गयी व एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायलो को परिजन राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने सालोली निवासी धर्मेंद्र सैनी पुत्र किशनलाल सैनी को मृत घोषित कर दिया एवं धर्मेंद्र के पिता किशनलाल को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी रामजीलाल मीना चिकित्सालय पहुंचे। जहां उन्होने घटना की जानकारी ले रैणी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रैणी थानाधिकारी प्रेमलता वर्मा राजगढ़ चिकित्सालय पहुँची। वही मृतक धर्मेंद्र सैनी का विवाह गत 16 मई 2024 को सम्पन्न हुआ था। रैणी थानाधिकारी प्रेमलता वर्मा ने बताया कि ग्राम सालोली में दो भाईयो के पारिवारिक विवाद को लेकर आपस मे झगड़ा हो गया। सुबह लड़ाई झगड़े के दौरान धर्मेंद्र की मृत्यु हो गयी। इस सम्बंध में ग्राम सालोली निवासी हेमन्त कुमार ने मामला दर्ज करवाया है कि रविवार को सुबह उसके पिताजी किशनलाल सैनी व भाई धर्मेंद्र सैनी घर पर चबूतरे पर बैठे हुए थे। तभी एकराय होकर पड़ोसी श्रीकिशन सैनी पुत्र नानगराम सैनी, खेमराज पुत्र श्रीकिशन सैनी, गीता देवी व पप्पी देवी हाथों में लाठी डंडे व कुल्हाड़ी लेकर आये और उसके पिता व भाई के साथ मारपीट शुरू करदी। वही धर्मेंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी से 4-5 चोंट दी। रिर्पोट में बताया कि कुल्हाड़ी की उसके पिता किशनलाल के भी उन लोगो ने मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................