जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

नाम निर्देशन पत्र 14 से 20 जून तक किये जायेंगे प्राप्त

Jun 12, 2024 - 14:52
 0
जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

भरतपुर, 12 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर जिला परिषद भरतपुर के जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन क्षेत्रों हेतु रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये हैं। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 08 के नाम निर्देशन की प्रक्रिया 14 जून से प्रारम्भ होगी। उन्होंने जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर नीरज कुमार मीना को जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 08 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र कमरा नम्बर 47 जिला कलक्टर कोर्ट, कलेक्ट्रेट परिसर में 14 से 20 जून तक प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे।     

  • कौशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है