केंद्रीय मंत्री बनाने के बाद भागीरथ चौधरी के पहली बार राजस्थान पधारने पर बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान
![केंद्रीय मंत्री बनाने के बाद भागीरथ चौधरी के पहली बार राजस्थान पधारने पर बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_666d67f739aa1.jpg)
बानसूर (भारत कुमार शर्मा) केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार राजस्थान पधारने पर बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गोवर्धनपुरा चोकी पर स्वागत किया गया।इस मौके पर बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत ने मंत्री का पुष्पगुच्छ और फूल माला और साफा से अभिनन्दन किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि किसानों के हित और उनके विकास के लिए पुरी लग्न मेहनत के साथ कार्य करूंगा।इस मौके पर जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह भाया , शशिकांत बोहरा, रामानंद दिक्षित सुरेश ज्ञानपुरीया, एडवोकेट नवीन कुमार यादव, बुधराम जाट, सुरेंद्र सिंह, बानसूर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ,नगेंद्र सिंह चैनपुरा, होशियार संरपच,सरजीत जाखड़ गणेश चौधरी, नारायणपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश कपूरिया जले सिंह मीणा, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)