बानसूर के पत्रकार भारत शर्मा ‘श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान-2026’ से सम्मानित; निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता के लिए नवाजा
Or register with email
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बानसूर (भारत कुमार शर्मा) पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बानसूर निवासी पत्रकार भारत शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। न्यूज 21 नेशनल न्यूज चैनल द्वारा उन्हें “श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान-2026” से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें क्षेत्र में निष्पक्ष, सत्यनिष्ठ और जनहित से जुड़े मुद्दों को निडरता एवं प्रमुखता से उठाने के लिए प्रदान किया गया।
संस्था द्वारा जारी सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया है कि भारत शर्मा ने न केवल पत्रकारिता, बल्कि सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए हैं। उनके इसी समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना को देखते हुए चैनल प्रबंधन ने उन्हें इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए चुना।
भारत शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिलने की खबर से बानसूर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसे स्थानीय पत्रकारिता के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों, प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल एवं यशस्वी भविष्य की कामना की है।
Please accept the Cookies Store Request.
