मूक बधीर को न्याय दिलाने के लिए राजगढ क्षेत्र से सर्वसमाज के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौपा
![मूक बधीर को न्याय दिलाने के लिए राजगढ क्षेत्र से सर्वसमाज के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौपा](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_666dd6e7816aa.jpg)
रैणी (अलवर) महेश चन्द मीना
अलवर के राजगढ उपखण्ड मुख्यालय पर एसडीओ को मुख्यमंत्री-राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौपकर सर्वसमाज के द्वारा मूक बधीर को न्याय दिलाने की मांग करते हुए दोषियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि 09 मई 2024 को मूक बधीर के साथ दुष्कर्म कर उसे जलाने का मामला दर्ज उसके पिताजी ने पुलिस थाना मे 11 मई 2024 को दर्ज कराई थी और एक्सपर्ट टीम के सामने अपराधियो के फोटो भी मूक बधीर ने जीवन और मौत से संघर्ष करते हुए पहचान लिए बताये लेकिन फिर भी आज तक भी पुलिस प्रशासन द्वारा दोषियो को नही पकडा गया है इसलिए पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए गए है और जल्द से जल्द दोषियो को गिरफ्तार करने की मांग की है सर्वसमाज के द्वारा ज्ञापन मे यह भी लिखा गया है कि यदि जल्द ही मांग पर ध्यान नही दिया गया तो सर्वसमाज द्वारा आन्दोलनात्मक कार्यवाही भी की जा सकती है जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)