गौ माता के लिए नई पहल शुरू
![गौ माता के लिए नई पहल शुरू](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_666ec8e03262c.jpg)
खैरथल (हीरालाल भूरानी )
समीपवर्ती ग्राम ततारपुर स्थित श्री किशनलाल शास्त्री धर्मार्थ गौशाला घरों से गौमाता के निमित्त निकाली गई रोटियों के संग्रहण के लिए चलाए जा रहे टैंपो व्यवस्था के साथ अब नवाचार करते हुए खैरथल शहर में गौग्रास पात्र रखने की व्यवस्था शुरू की है।
गौशाला के प्रवक्ता राजकुमार कौशिक ने बताया कि शनिवार को पहला पात्र पुरानी अनाज मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास रखवाया गया। अब कोई भी सज्जन महिला या पुरुष सड़कों पर रोटियां नहीं डालें बल्कि इन रोटियों को पात्रों में डलवाएं। कोई सज्जन अगर अपने यहां यह गौ ग्रास पात्र रखवाना चाहे तो वह संपर्क कर सकते हैं
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)