खैरथल महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत हुआ साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता व कविता प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से होने वाले विभिन्न दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम सह प्रभारी राजवीर सिंह मीणा ने बताया कि भाषण में नेहा ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय, कामिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं कविता प्रतियोगिता में कामिया ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित किया। संकाय सदस्य डॉ. दीपक कुमार, साक्षी जैन, डॉ. राहुल वर्मा ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपक अहलावत, डॉ. दीपक कुमार, सरस्वती मीणा, स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता, सौम्या बारेठ प्रभुदयाल और विक्रम सिंह मौजूद रहे।