त्याग व बलिदान का पर्व ईद उल अजहा कल, ईदगाह में होगी विशेष नमाज
![त्याग व बलिदान का पर्व ईद उल अजहा कल, ईदगाह में होगी विशेष नमाज](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_666edcb52c9ad.jpg)
जहाजपुर (आज़ाद नेब) देशभर की तरह जहाजपुर में भी त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा कल सोमवार को मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर शहर में ईद-उल-अजहा की नमाज कल सुबह 7.30 बजे ईदगाह में होगी।
अंजुमन कमेटी सदर रफीक चौहान ने बताया कि ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए शाही जामा मस्जिद से जुलूस रवाना होगा। जुलूस के साथ शहर की शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम अब्दुर्रहमान नईमी व तकिया मस्जिद के इमाम मौलाना जफरूद्दीन अजहरी से सुबह 7:00 बजे ईदगाह के लिए रवाना होंगे और तय वक्त 7.30 बजे ईदगाह में ईद की विशेष नमाज शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम अब्दुर्रहमान नईमी अदा कराएंगे। उन्होंने मुस्लिम धर्मावलंबी नमाज के लिए ईदगाह वक्त पर पहुंचने की अपील कि है।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)