मंदाकिनी ने किया स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन, यूनेस्को टीम ने किया मंदाकिनी का स्वागत-सम्मान

Jan 10, 2026 - 14:45
 0
मंदाकिनी ने किया स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन,  यूनेस्को टीम ने किया मंदाकिनी का स्वागत-सम्मान

भीलवाड़ा : (राजकुमार गोयल) राम तेरी गंगा मैली फैम प्रसिद्ध अभिनेत्री मंदाकिनी ने आज रेल्वे स्टेशन के नजदीक मानसिंहका धर्मशाला में स्थित जवाहर फाउण्डेशन द्वारा संचालित स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन किया। इस अवसर पर जवाहर फाउण्डेशन के संस्थापक व प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला के 47वे जन्मदिवस का भी केक काटकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन के समय वहां आये जरूरतमंदों को थाली का टोकन भी स्वयं ने बोंटे। साथ ही प्रत्येक जरूरतमंद को अपने हाथों से थाली परोसी। इस अवसर पर मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए जवाहर फाउण्डेशन द्वारा संचालित स्वाभिमान भोज की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में एक रूपये की नाम मात्र राशि में भोजन उपलब्ध करवाना केवल सेवा ही नहीं बल्कि स्वाभिमान की भी मिसाल है।

 देश में इतनी कम राशि में स्वादिष्ट और भरपेट भोजन की सुविधा कही देखने को नहीं मिलती। ऐसा पुनित और प्रेरणादायक सेवाकार्य केवल भीलवाड़ा के भामाशाह की कर सकते है। धर्मशाला पहुंचने पर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली व जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने मंदाकिनी की आगवानी करते हुए गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात् स्वाभिमान भोज का अवलोकन कराया। इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, प्रवक्ता मधु लोढा, अर्पिता खमेसरा, नमिता डांगी, सुनिता बागचार सहित कई यूनेस्को टीम के सदस्यों ने भी मंदाकिनी का स्वागत सम्मान कर उन्हें बुके भेंट किये। इस अवसर पर जवाहर फाउण्डेशन के टीम सदस्य वैभव जोशी, लोकेन्द्र पण्ड्या, राकेश मानसिंहका, प्रकाश जोशी, शिल्पी सिंह, रामवती, राज ऋषि, सुनिल झा, सत्यम झा, दीपक मेहरा, रसोई संचालिका रजिया बानू सहित कई लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................