अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज महुवा के टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा योगाभ्यास

Jun 20, 2024 - 15:32
 0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज  महुवा के टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा योगाभ्यास

महुवा, दौसा(अवधेश अवस्थी)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून आज   मनाया जाएगा ।  

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पूर्व तैयारियों के तहत योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिदिन प्रातः और शाम को महुवा उपखंड मुख्यालय के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में   किया जा रहा। आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ  राजकुमार मीना ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन  राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय  महुवा में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक होगा, जिसमें आमजन के साथ - साथ  प्रशासन एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी के साथ  ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू के योग शिक्षक भाग लेकर योग करेंगे। 

उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर ने बताया की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, प्राणायाम और आसन से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ होता है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए जरूर देना चाहिए।  

उपखंड अधिकारी  लाखन सिंह गुर्जर ने सभी से विनम्र अपील करते हुए कहा है कि हम सब मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में 7:00 बजे से 8:00 तक आयोजित ब्लॉक स्तरीययोग कार्यक्रम में योग करने के लिएअवश्य पधारे ।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................